बागेश्वर:थाना कौसानी पुलिस ने थाना क्षेत्र में मजदूरी कर रहे नेपाली मूल के मजदूराें का किया सत्यापन।

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे के आदेशानुसार, जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत मजदूरों/ बाहरी व्यक्तियों/ फड़-फेरी, रेड़ी/ठेले लगाने वाले व्यक्तियों/ किरायेदारों के शत-प्रतिशत सत्यापन किये जाने हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों तथा सत्यापन हेतु गठित टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत विशेष चैकिंग अभियान चलाकर सत्यापन किया जा रहा है । जिस क्रम में दिनांक-26.07.2023को  थानाध्यक्ष कौसानी मनवर सिंह के नेत्रत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में रह रहे/मजदूरी कर रहे नेपाली मूल के मजदूराें का सत्यापन किया गया।  



     

नोट: जनपद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर बिना सत्यापन के बाहरी व्यक्तियों को किराये पर रखने वालों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad