बागेश्वर:इस स्कूल में पढ़ने वाली बागेश्वर की बेटी ने सब जूनियर Boxing प्रतियोगिता 2022 में रजत पदक जीत कर क्षेत्र का बढ़ाया मान

ख़बर शेयर करें

प्रदेश में बीते कुछ समय से प्रदेश की बेटियों ने हर क्षेत्र में प्रदेश व अपने जिले का मान बढ़ाया है वहीं खेलों में भी प्रदेश की बेटियां आय दिन उपलब्धियां हासिल कर रहीं है वहीं अब बागेश्वर मिशन स्कूल की छात्रा ने भी जिले का मान बॉक्सिंग रिंग में रजत पदक के साथ बढ़ाया है।

नेशनल मिशन इण्टर कालेज बागेश्वर की कक्षा 10 की छात्रा चांदनी कर्नाटक ने देहरादून में आयोजित स्टेट सब जूनियर Boxing प्रतियोगिता 2022 रजत पदक जीत कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। चांदनी के माता पिता श्रीमती आशा देवी और श्री देवकीनंदन कर्नाटक ने उन्हें प्रोत्साहित किया तथा कोच श्री भूपेन्द्र टाकुली ने उन्हें प्रशिक्षण दिया।इस उपलब्धि पर नेशनल मिशन इण्टर कॉलेज परिवार द्वारा उन्हें सम्मानित किया तथा बधाई दी।और छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad