बागेश्वर:ट्रैफिक रूट प्लान दिनांक: 09-10-2026 को प्रातः 08.00 से प्रभावी रहेगा

ख़बर शेयर करें

आगामी वीवीआईपी ड्युटी हेतु जनपद बागेश्वर के नगर क्षेत्रान्तर्गत ट्रैफिक रूट प्लान ।
ट्रैफिक रूट प्लान दिनांक: 09-10-2026 को प्रातः 08.00 से समाप्ती तक प्रभावी रहेगा ।

अल्मोडा /ताकुला रोड से आने वाले वाहनः-
 अल्मोडा ताकुला रोड से आने वाले समस्त वाहन जिनको गरुड रोड जाना है ,मांग का धारा से विक्टर मोहन जोशी इण्टर कालेज से जजी(नदी गांव) बाईपास होते द्यांगड से आएंगे/जाएंगे।
 अल्मोड़ा ताकुला रोड से काण्डा/पिथौरागढ़ आने-जाने वाले समस्त भारी/हल्के वाहन बिलौना बाईपास से चंडिका रोड होते हुए अपने गन्तव्य को आएंगे/जाएंगे।
कपकोट /भराडी रोड से आने वाले वाहनः-
 कपकोट/भराड़ी/शामा से आने वाले समस्त वाहन जिनको शहर क्षेत्र/शहर से बाहर जाना आरे बाईपास से होते हुए द्यांगड से अपने गन्तव्य को आएंगे/जाएंगे।
काण्डा/पिथोरागढ रोड से आने वाले वाहनः-
 काण्डा रोड से आने वाले समस्त वाहन जिनको शहर से बाहर जाना है पुराना ARTO तिराहे से चंडिका रोड होते हुए अपने गन्तव्य को आएंगे / जाएंगे ।
गरुड/कौसानी रोड से आने वाले वाहनः-
 गरुड रोड से आने वाले समस्त वाहन जिनको हल्द्वानी /अल्मोडा/ ताकुला रोड जाना हे , जजी(नदी गांव) बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
 गरुड रोड से आने वाले समस्त वाहन जिनको कपकोट रोड जाना है, द्यांगड बाईपास से होते हुए अपने गन्तव्य की ओर आएंगे/जाएंगे ।
 गरुड रोड से आने वाले समस्त वाहन जिनको पिथौरागढ/काण्डा रोड जाना है, जजी(नदी गांव) बाईपास – बिलौना बाईपास – चंडिका रोड होते हुए अपने गन्तव्य को आएंगे/जाएंगे।
पार्किंग व्यवस्थाः-
 माधव बैंकट हॉल
 BJP कार्यालय
 BJP कार्यालय के पूर्व की ओर(साह पार्किंग)
 BJP कार्यालय के सामने (दृष्टि आंखो का अस्पताल)/पीछे
नोटः- 1. मण्डलसेरा बाईपास पर कार्यक्रम समाप्ति तक भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे ।

  1. BJP कार्यालय से पीपल चौक की ओर जाने वाले किसी भी प्रकार के वाहनों (जो अपने वाहन को खुद चला रहे हों) को उक्त मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी ।
  2. डिग्री कॉलेज रोड से आरे बाईपास पर समस्त वाहनों (छोटे/बडे) की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी ।
  3. भागीरथी तिराहे से मण्डलसेरा रोड एवं आरे बाईपास पर किसी भी प्रकार के वाहनों (छोटे/बडे) के लिए पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी ।
ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad