बागेश्वर: नये कानूनों के प्रशिक्षण का हुआ समापन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर पुलिस कर्मियों को तीन नये कानूनों (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) के प्रशिक्षण हेतु पुलिस लाईन बागेश्वर में प्रचलित 02 चरणों का 5-5 दिवसीय प्रशिक्षण का सकुशल समापन हुआ।

01 जुलाई 2024 से जनपद में सभी पुलिस कार्यवाहियां नये कानून के तहत की जायेगी

पुलिस मुख्यालय देहरादून के आदेशानुसार भारत सरकार द्वारा अधिनियमित* नये आपराधिक कानूनों यथा- भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 को 01 जुलाई 2024 से सम्पूर्ण भारत में क्रियान्वित किये जाने से पूर्व समस्त पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के क्रम में *पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे के निर्देशानुसार जनपद बागेश्वर में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों) को प्रशिक्षण प्रदान करना प्रस्तावित था। जिस क्रम में पुलिस लाइन बागेश्वर में दिनांक: 29/04/2024 से प्रारम्भ प्रशिक्षण का दिनांक 10.05.2024 को समापन हो गया है।

प्रशिक्षण में अभियोजन अधिकारी श्रीमती सीमा भैंटवाल, प्लाटून कमाण्डर श्री महिपाल सिंह 46 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, उ0नि0श्री पुष्कर सिंह लसपाल 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर द्वारा जनपद के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को नये क़ानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। जिसमें बताया गया कि कानून लोकतंत्र का एक मजबूत स्तम्भ है इसलिए सभी पुलिस कर्मियों को संबंधित कानूनों की जानकारी होना अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर कानूनों में संशोधन होते हैं इसलिए प्रशिक्षण के माध्यम से सभी को प्रशिक्षित किया जाता है ताकि सभी को वर्तमान मे प्रचलित कानूनों की जानकारियां हो सके व अद्यतन रह सके जिससे समाज व लोकतंत्र को और मजबूती मिल सके व लोगों को कानून व्यवस्था का समय पर लाभ मिल सके।उक्त प्रशिक्षण में नामित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को दिनांकः 29-04-2024 से दिनांक दिनांकः10-05-2024 तक 02 चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम चरण दिनांकः29-04-2024 से 03-05-2024 तक एवं द्वितीय चरण दिनांकः06-05-2024 से 10-05-2024 तक चला जिसमें जनपद के कुल 77 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा प्रतिभाग कर प्रशिक्षण लिया गया।