बागेश्वर:’ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नियमों का उल्लघन करने वालो पर बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी

ख़बर शेयर करें

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नियमों का उल्लघन करने वालो पर बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी ।
नशे में वाहन चलाना चालक को पड़ा भारी पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में समाज में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान के क्रम में दिनाँक-11/08/2026 को सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग मचाने और उत्पात मचाने, यातायात नियमों और पुलिस आदेशों का उल्लंघन करने वाले चालकों वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 55 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें थाना झिरौली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या HR55AK-8666 कार के चालक गिरीश चंद्र पुत्र रामदत्त मिश्रा निवासी नायल थाना झिरौली जनपद बागेश्वर उम्र 36 वर्ष को शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक का मेडिकल परीक्षण एवं एल्कोमीटर परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब का सेवन किया जाना पाया गया। उक्त चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को सीज किया गया ।
सार्वजनिक स्थानों में शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 07 व्यक्तियों के विरुध्द पुलिस एक्ट में चलानी कार्यवाही की गयी।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad