Bageshwar:अल्मोड़ा मैग्नेसाइट के कर्मचारीयो ने अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन किया शुरू
बागेश्वर : लंबित मांगों को लेकर अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्टी के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। यहां हुई सभा में वक्ताओं प्रबंधन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा कि उन्हें 14 महीने का वेतन नहीं मिल रहा है। प्रबंधन ने आधे कर्मचारियों को वेतन दिया है, जबकि आधे को लाले पड़े हैं। प्रबंधन कर्मचारियों को बांटने का काम कर रहा है। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह आंदोलन और तेज करेंगे।बता दे कि कर्मचारी आज जिला मुख्यालय पहुंचे। नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट परिसर में अनश्चितकाली क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन कार्मिक अनशन पर दीवान सिंह जनौटी, मनोज कुमार टम्टा, महेंद्र कुमार, भूपेंद्र प्रसाद तथा बीडीसी सदस्य फते सिंह करायत बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह अपनी समस्या को लेकर तीन बार जिलाधिकारी से मिले, लेकिन आज तक उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर उन्होंने क्रमिक अनशन शुरू किया है। 14 महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है। इससे उनकी आर्थिक स्थित चरमरा गई है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कर्मचारियों को सरकारी विभागों में समायोजित करने की मांग की। साथ ही भविष्य निधि की भी जांच करने को कहा। प्रबंधन द्वारा आधे कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है आधे कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। इस मौके पर शांति लाल, गायत्री प्रसाद, महेंद्र कुमार, सुरेंद्र लाल, मनोज सिंह, उमेश चंद्र, चंदन सिंह, हरीश नगरकोटी, यशवंत सिंह, मनोज तिवारी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

