बागेश्वर:बीडी पांडे कैंपस में 28 व 29 नवंबर को निःशुल्क पुस्तक मेले का होगा आयोजन

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर : बीडी पांडे कैंपस के निदेशक कमल किशोर ने बताया कि कैंपस में आगामी 28 व 29 नवंबर को निश्शुल्क पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने से पूर्व प्रकाशित पुस्तकों का निश्शुल्क वितरण करेगा। समन्वयक कमल किशोर ने बताया कि पुस्तकें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों सहित अन्य इच्छुक छात्रों के लिए भी उपलब्ध होंगी। किसी भी छात्र को पुस्तक प्राप्त करने के लिए अपना पहचान पत्र, विशेषकर आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। मेले का उद्देश्य अधिकाधिक विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उनके शैक्षणिक एवं प्रतियोगी तैयारी को सशक्त बनाना है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad