बागेश्वर:(बिग न्यूज) यातायात नियमों का पालन न करने वाले 75 वाहन चालकों के विरुद्व चालानी कार्यवाही, 04 वाहनों को किया सीज

Ad
ख़बर शेयर करें

सी0ओ0बागेश्वर के नेतृत्व में देर रात्रि तक चला सघन चैकिंग अभियान, यातायात नियमों का पालन न करने वाले 75 वाहन चालकों के विरुद्व चालानी कार्यवाही करते हुए 04 वाहनों को किया सीज।

चैकिंग अभियान में सी0ओ0 बागेश्वर श्री अजय लाल साह स्वयं उतरे फील्ड मेंl

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में दिनांकः 02-04-25 को जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान सी0ओ0 द्वारा स्वयं फील्ड में उतरकर देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । साथ ही ड्यूटी में तैनात समस्त फोर्स को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये । इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलायाल यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) करने वाले कुल 75 वाहन चालकों के विरुद्व MV Act के तहत चालानी कार्यवाही की गयी एवं 04 वाहनों को सीज कर कोर्ट का चालान किया गया।

जनपद पुलिस का उक्त चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad