बागेश्वर:(बिग न्यूज) यहां पुलिस द्वारा 20 नाली भांग की खेती को किया नष्ट।

ख़बर शेयर करें

थाना कपकोट पुलिस द्वारा 20 नाली भांग की खेती को किया नष्ट। नशे के दुष्प्रभाव, भांग की खेती ना किये जाने की आमजनमानस से की अपील।

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री चंद्रशेखर घोडके के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं उत्पादन के विरुद्ध सतत रूप से प्रभावी कार्यवाई की जा रही है l
इसी क्रम में थानाध्यक्ष कपकोट के नेतृत्व में दिनाँक-10/09/2025 को कपकोट पुलिस टीम द्वारा ग्राम सौंग मुनार मे करीब 20 नाली भांग की खेती को विनष्टीकरण किया गया । साथ ही स्थानीय ग्रामीणो को नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत नशे का सेवन ना करने, नशे के दुष्प्रभाव, भांग की खेती ना किये जाने की अपील की गई व मानस नेशनल नार्कोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल(1933) के बारे में आमजन को जानकारी दी गई। किसी भी प्रकार के नशा तस्करी की सूचना डायल 1933 पर देने को जागरूक किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad