बागेश्वर:कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर का CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा शानदार प्रदर्शन,विद्यालय के वैदेही हरड़िया ,कृतिका धपोला, कृष्णा पंत ने संयुक्त रूप से 97%अंक प्राप्त कर किया टॉप

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यालय की छात्रा वैदेही हरड़िया, कृष्णा पंत एवं कृतिका धपोला ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दिव्या टम्टा ने 96 प्रतिशत तथा कृष्णा रावत ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

विद्यालय का कुल परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 15 से अधिक छात्र शामिल हैं। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

विषयवार विद्यालय का परिणाम
हिन्दी
दिव्या टमटा 100
कृष्णा पंत 99
वैदेही एंव कृतिका 98
90 से 97 , 25 छात्र
85 से 90, 22 छात्र

इंग्लिश
वैदेही एंव कृष्णा पंत 98
चित्रांशी 97
तनुप्रिया , पीयूष एंव धुव्र 96
90 से 95 , 21 छात्र
85 से 90, 18 छात्र

गणित
कृतिका 93
प्राची जोशी 91
दिव्या 90
85 से 90, 21 छात्र

विज्ञान
कृष्णा रावत 99
वृतिका 97
कृष्णा पंत 96
90 से 95 , 07 छात्र
85 से 90, 19 छात्र

सामाजिक विज्ञान
कृष्णा रावत एवं वैदेही 97
प्रशांत 95
दिव्या 94
90 से 93 , 08 छात्र
85 से 90, 16 छात्र

कम्प्यूटर
वैदेही एवं कृतिका 100
कनिष्क एवं कृष्णा पंत 98
दिव्या एवं तनुप्रिया 96
90 से 95 , 13 छात्र
85 से 90, 22 छात्र

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुखविंदर सिंह विर्दी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।

विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।

Ad
Ad Ad