बागेश्वर:फायर सर्विस बागेश्वर टीम ने गिरिछिना रोड पर गिरे पेड़ को हटाकर अवरुद्ध मोटर मार्ग को किया सुचार।

Ad
ख़बर शेयर करें



दिनांक-14/9/2025 को समय 8:48 बजे आपदा कंट्रोल से फायर स्टेशन बागेश्वर को गिरिछिना अमतोड़ा से आगे डुग्गर गांव सड़क पर पेड़ गिरने से मार्ग अवरूद्ध होने की सूचना दी गई । सूचना पर फायर रेस्क्यू यूनिट मुख्य मार्ग से लगभग 1/2 किलोमीटर पैदल चल कर घटना स्थल पहुंची मौके पर देखा भूस्खलन से चीड़ के 06 विशाल पेड़ सड़क पर गिरे हुए थे , जिसे JCB मशीन से हटाना सम्भव नहीं था । फायर रेस्क्यू यूनिट ने कड़ी मेहनत से वुडन कटर द्वारा चीड़ के 06 पेड़ो को काटा गया एवं मौके पर मौजूद JCB मशीन ने उन टुकड़ों को सड़क से किनारा किया एवं अवरुद्ध यातायात मार्ग को सुचारू किया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad