बागेश्वर:ग्राम लखनी बैजनाथ क्षेत्र में विगत दिनों हुई बुजुर्ग महिला के साथ लूट की घटना का अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को किया माल सहित गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

दिनांक- 10/05/2025 को राजस्व क्षेत्र लखनी तहसील गरुड़ बैजनाथ जनपद बागेश्वर निवासी रेवती देवी उम्र 85 वर्ष की तहरीर बाबत अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर उनके साथ मारपीट कर उनके कान के कुंडल व मोबाइल एवं ₹10000 लूट लिए जाने के संबंध में राजस्व क्षेत्र लखनी में एफआईआर नंबर- 01/2025 अंतर्गत धारा- 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ उक्त अभियोग गंभीर प्रकृति का अपराध होने के कारण विवेचना राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हुई घटना के अनावरण हेतु श्री चंद्रशेखर घोड़के पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय के निर्देश में श्री अजय लाल शाह क्षेत्राधिकारी बागेश्वर व श्री प्रताप नगरकोटी थानाध्यक्ष बैजनाथ के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन किया गया उक्त लूट की घटना के खुलासे हेतु पुलिस द्वारा बागेश्वर कपकोट बैजनाथ गरूड़ क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाते हुए पतारसी सुरागरसी की गई इस दौरान पुलिस द्वारा 40 से 45 सीसीटीवी कैमरों की 1200 घंटे से अधिक की रिकॉर्डिंग चेक की गई इस दौरान पुलिस को मिले सुरागों के क्रम में दिनांक- 29/05/2025 को अभियुक्त विशाल अधिकारी को घटना में लूटे गए मोबाइल सहित हर्षिल कपकोट से व दिनांक- 30/05/2025 को अभियुक्त देवेंद्र कुमार उर्फ बब्लू को कौसानी क्षेत्र से लूट की घटना में लूटी गई धनराशि व संपत्ति सहित गिरफ्तार किया गया है।

घटना के खुलासे में शामिल पुलिस टीम-
01- उ0नि0 उमेश रजवार
02- कानी0 60 घनश्याम सिंह रौतेला
03- कानी0 71 नरेंद्र राणा
04- कानी0 62 नरेंद्र कुमार
05- कानी0 128 मनोज राम

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad