बागेश्वर:कौसानी व झिरौली पुलिस ने ग्राम आगर और कराला पालडी में घर-घर जाकर जाना बुजुर्गों का हाल-चाल

ख़बर शेयर करें

✅ “बुजुर्गों की सुरक्षा—बागेश्वर पुलिस का संकल्प”
✅ कौसानी व झिरौली पुलिस ने ग्राम आगर और कराला पालडी में घर-घर जाकर जाना बुजुर्गों का हाल-चाल

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद में चलाए जा रहे ‘वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा अभियान’ के तहत पुलिस अब सीधे जनता के द्वार पहुँच रही है। कोतवाली कौसानी एवं थाना झिरौली की टीम ने आगर तथा कराला पालडी ग्राम का भ्रमण कर अकेले रह रहे बुजुर्गों और महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया।

👉🏻 पुलिस टीम ने गांव के एकल नागरिकों और वरिष्ठ जनों के घर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। टीम ने न केवल उनकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, बल्कि उनके स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली, जिससे बुजुर्गों में सुरक्षा और अपनेपन का भाव जागृत हुआ।

👉🏻 प्रभारी निरीक्षक कौसानी ने वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि वे स्वयं को अकेला न समझें। पुलिस उनकी “24/7” मददगार है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति या सुरक्षा भय होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

👉🏻 वर्तमान में बढ़ते डिजिटल अपराधों के प्रति सचेत करते हुए बताया गया कि अनजान कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी या OTP साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने की जानकारी दी गई। महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों और अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु जागरूक किया गया।

👉🏻 पुलिस ने ग्रामीणों से पुरजोर अपील की कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी बाहरी व्यक्ति, मजदूर या किरायेदार को रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन (Verification) अनिवार्य रूप से करवाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल आपातकालीन नंबर 112 पर देने को कहा गया।

पुलिस की संवेदनशील पहल पर ग्राम सभा के बुजुर्गों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बागेश्वर पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक महोदय के अनुसार, अभियान जनपद के प्रत्येक गांव में निरंतर जारी रहेगा ताकि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुरक्षा का अहसास पहुँचाया जा सके।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad