Bageshwar:दिनांक 06/12/2025 और 07/12/2025 तक वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बैजनाथ, बागेश्वर व कपकोट का यातायात डाइवर्जन प्लॉन
दिनांक 06/12/2025 और 07/12/2025 तक वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बैजनाथ, बागेश्वर व कपकोट का यातायात डाइवर्जन प्लॉन
1.वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत दिनांक- 06.12.2025 को बागेश्वर व बैजनाथ क्षेत्र में समस्त भारी वाहनों, टैक्सी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया बन्द रहेगा ।(अति आवश्यक सेवाओं के वाहनो को छोडकर)
👉🏻 यातायात प्लॉन :- बैजनाथ।
वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बैजनाथ क्षेत्रान्तर्गत समय प्रातः 10.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन प्लान।
👉 वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान ग्वालदम डंगोली मार्ग से आने वाले छोटे वाहन जिन्हें बैजनाथ बागेश्वर रूट पर जाना है डंगोली तिराहा ➡ बागेश्वर ➡ वज्यूला मार्ग से जायेंगे।
.गरूड़, कौसानी मार्ग में आने-जाने वाले वाहन डंगोली तिराहा ➡कोट भ्रामरी मन्दिर मार्ग ➡ वाया अणा ➡ गैस गोदाम तिराहा ➡ टीट बाजार से आएंगे- जायेगें।
👉 कौसानी गरुड़ मार्ग से बागेश्वर मार्ग को जाने वाले छोटे वाहन अस्पताल तिराहा बैजनाथ ➡ मटेना जिनखोला ➡ कन्सयारी होते हुए जायेंगे।
बड़े वाहनों का आवागमन वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान पुर्ण रुप से बन्द रहेगा।
👉 यातायात प्लॉन :- बागेश्वर।
👉 वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान काण्डा रोड से आने-जाने वाले छोटे वाहन जिन्हें ताकुला रोड से आना-जाना है वह पुराना आरटीओ ➡ आरएफसी गोदाम ➡ पुलिस लाईन से पहले बाईपास से समण मन्दिर पुल से गन्तव्य को जायेगें।
👉 कपकोट रोड/ काण्डा रोड से कौसानी जाने वाले वाहन पुराना आरटीओ ➡ आरएफसी गोदाम ➡समण मन्दीर बाईपास से नदीगाँव रोड गिरीछिना होकर अपने गन्तव्य को जायेगें।
👉 दिनांक- 06.12.2025 को कापकोट एवं काण्डा रोड में आवामन सुचारु रहेगा सभी वाहन चालक डायवर्जन का प्रयोग करेंगे। वीवीआईपी कार्यक्रम के समय बागेश्वर शहर में चार पहिया वाहन पुर्ण रुप से प्रतिबन्धित रहेगा।
2.डायवर्जन प्लान दिनांक- 07.12.2025 को बागेश्वर क्षेत्र समय 07.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा।
डायवर्जन प्लान कपकोट नगर क्षेत्र में दिनांक 07/12/2025 को समय प्रात 09 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा।
समस्त भारी वाहनों, (अति आवश्यक सेवाओं के वाहनों को छोडकर) वीवीआईपी कार्यक्रम के समय पूर्ण रुप से वर्जित रहेगें ।
ट्रैफिक रुट प्लान दिनांक 07.12.2025 – कपकोट
👉 शामाकर्मी ➡ सुपी की ओर से आने वाला ट्रेफिक पुल बाजार ➡ कपकोट बैण्ड ➡ तहसील मोड ➡ थाना गेट ➡पनौरा ➡ उतरौडा ➡ पोलिंग ➡ गैरखेत ➡ अनर्सा से होते हुये बागेश्वर को जायेगा । बागेश्वर से शामा ➡ कर्मी ➡ सुपी की ओर से आने वाला ट्रेफिक रुटीन मार्ग से ही जायेगा।
वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान सभी वाहन चालक डायवर्जन का प्रयोग करेंगे।शहर क्षेत्र में कोई भी वाहन चालक वाहन सड़क के किनारे पार्क नहीं करेगें। वीवीआईपी कार्यक्रम के तहत समय-समय में बागेश्वर,बैजनाथ,कपकोट में जीरो जोन किया जायेगा ।
बागेश्वर पुलिस की सम्मानित जनता से अपील है कि उक्त वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था हेतु दिनांक 06/12/25 व 07/12/25 को बागेश्वर पुलिस द्वारा बनाये गये डार्यवर्जन प्लान का पूर्ण रुप से पालन करते हुए अपना सहयोग देने का कष्ट करें।

