बागेश्वर:(बिग न्यूज)गरुड़ विकासखंड में यहां ऑल्टो कार खाई में गिरी दो की मौत की सूचना

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिले के गरुड़ विकासखंड के अंतर्गत राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलो भकुनधार में एक कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस टीम मौके की ओर रवाना हो गई है।आपदा कंट्रोल रूम से जारी सूचना के आधार पर
तहसीलदार तितिक्षा जोशी ने बताया कि राजस्व पुलिस क्षेत्र के पिंगलो के अंतर्गत एक ऑल्टो कार संख्या uk 11ta2202 भकुनधार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है दुर्घटना के समय कार में 2 लोग सवार थे जिनकी इस दुखद सड़क हादसे में दर्दनाक मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतकों में जगदीश बलवीर सिंह पुत्र हरिमोहन सिंह निवासी ग्राम छत्यानी व मंगलनाथ पुत्र रामनाथ रोलयाना शामिल है l उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके के लिए रवाना हो गई ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad