बागेश्वर:(बिग न्यूज) विधानसभा उपचुनाव का मतदान संपन्न कुल 55.44% हुआ मतदान,पोलिंग पार्टियां वापस पहुंचने लगी डिग्री कालेज परिसर

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर विधासभा के उप चुनाव के लिए आज सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह रहा। सुबह से ही मतदान केन्द्रों में मतदान करने के लिए लोगों की लाईने लगनी शुरू हो गई थी। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुवा जो कि शाम पांच बजे तक बूथ पर लाइन में लग चुके मतदाताओं के वोट डालने तक चला। 188 बूथों में कुल लगभग 55.44 प्रतिशत मतदान हुवा।लोगों में मतदान के प्रति काफी उत्साह रहा। खासकर पहली बार अपने मत का प्रयोग करने पर युवा वोटर काफी खुश नजर आए। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद रिक्त हुवी इस सीट पर उप चुनाव के लिए आज मतदान हुवा। भाजपा से स्वर्गीय चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, कांग्रेस से बसंत कुमार, समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जुन देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली चुनावी मैदान में हैं। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। आठ सितंबर को मतगणना होगी,और डिग्री कॉलेज परिसर में पोलिंग पार्टियां भी पहुंचने लगी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां आज ही देर रात तक वापस आ जाएंगी ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad