बागेश्वर:सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थलीय कौसानी में BJP का 3 दिवसीय जिला प्रशिक्षण,8 से 10मई तक होगा प्रशिक्षण तैयारियां पूर्ण

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर:डीआगामी आठ, नौ, दस मई को भारतीय जनता पार्टी बागेश्वर के तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कौसानी में किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री डॉ राजेंद्र परिहार एवं एडवोकेट सुरेश कांडपाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट जी के नेतृत्व में इस प्रशिक्षण वर्ग को सफल रूप से संचालित करने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

प्रशिक्षण वर्ग में भारतीय जनता पार्टी के सभी जिले के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी के सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के संयोजक- सहसंयोजक, जिले में निवास करने वाले प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश के कार्यसमिति के सदस्य, सभी मंडलों के अध्यक्ष-महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों के अध्यक्ष-महामंत्री, सभी ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं संगठन के विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्ता इसमें प्रतिभाग करेंगे। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री एवं विभिन्न वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad