बागेश्वर:जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस सम्पन्न, 9 परियोजनाएं राज्य स्तर के लिए चयनित

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर, 12 अक्टूबर 2026। पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में आज जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन सम्पन्न हुआ। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, एन.सी.एस.टी.सी. नेटवर्क तथा गोल्डन न्यू एरा एजुकेशनल एंड सोशल सोसाइटी, अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में आयोजित इस कांग्रेस में 150 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर श्री आशा राम जी ने राज्य स्तर के लिए चयनित सभी 9 समूह प्रमुख बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

जनपद समन्वयक एवं प्रधानाचार्य दीप चन्द्र जोशी ने बताया कि जनपद स्तर से 9 श्रेष्ठ परियोजनाओं को राज्य स्तर के लिए चयनित किया गया है।

राज्य स्तर के लिए चयनित समूह प्रमुख बाल वैज्ञानिक –

कनिष्ठ वर्ग (10 से 14 वर्ष)

  1. दृश्या कोहली – कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, कठायतबाड़ा
  2. हर्षिता उपाध्याय– राजकीय इंटर कॉलेज, काफलीगैर
  3. उषा बिष्ट– राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गलई-गंधार
  4. अंकित – राजकीय इंटर कॉलेज, सिरकोट

वरिष्ठ वर्ग (14 से 17 वर्ष)
5. माही – केन्द्रीय विद्यालय, कौसानी
6. ईशा – राजकीय इंटर कॉलेज, खुनौली
7. कोमल आर्या – आनंदी एकेडमी, घिरौली
8. अंजली – राजकीय इंटर कॉलेज, खुनौली
9. दिवाकर जोशी – इंटर कॉलेज, कोहराली

कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक संगम साह द्वारा किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी अंडोला, गरिमा साह, रीमा धामी, कविता हरकोटिया, डॉ. दीपक कोहली, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, बृजेश पांडे, ममता पुरोहित, मीनू चौनियाल सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad