बागेश्वर:बीजेपी के नवनियुक्त इन्द्र सिंह फर्स्वाण ने विधिवत अपना कार्यभार संभाला

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने आज भाजपा जिला कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया,इस अवसर पर निवर्तमान बीजेपी जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने उन्हें पार्टी कार्यालय में उनका स्वागत कर उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी में बैठाया। नवीन जिलाध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को और अधिक मजबूत करना उनका पहला लक्ष्य रहेगा उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास व जिम्मेदारी दी है, उस पर वो शत प्रतिशत खरा उतरेंगे इसके अलावा जल्द ही संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यकारिणी के विस्तार पर भी चर्चा करेंगे। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने अपने कार्यकाल के दौरान दिए गए सहयोग के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया ,इस कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान आदर्श कठायत, राजेन्द्र परिहार, संजय परिहार, गोपाल किरमोलिया, रमेश तिवारी, धीरेंद्र परिहार, रतन रामनानी, महेश बिष्ट, डीके जोशी, नितिन जोशी, राजकुमार मेहता, भास्कर तिवारी, प्रकाश साह, प्रशांत तिवारी,उमेश साह,महेश नेगी आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad