बागेश्वर:व्यापार संघ कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच नगर से जुड़ी समस्या से करवाया अवगत
ADVERTISEMENTS
अध्यक्ष व्यापार संघ बागेश्वर कवि जोशी द्वारा सरयू पुल गोमती पुल की जर्जर स्तिथि जल्द सही करवाने,नगर में जल्द पार्किंग बनवाने, गोमती पुल से नदीगांव तक नदी किनारे बनने वाली रोड का निर्माण जल्द पूर्ण करवाने,
गोमती पुल से विकास भवन पुल तक नदी किनारे भी जल्द सड़क का निर्माण करवाने की जिलाधिकारी बागेश्वर से मांग की ।
जिसमें जिलाधिकारी द्वारा जल्द ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
इस दौरान ,मनीष जखवाल निवर्तमान प्रदेश संगठन मंत्री ,अनिल कार्की निवर्तमान जिला महामंत्री, हेम जोशी उपाध्यक्ष,श्रीमती इंदु चौधरी उपाध्यक्ष, पुष्कर किरमोलिया सचिव,राहुल साह सह सचिव मौजूद थे।
यहां पहुंचे समस्त जनो ने जिलाधिकारी अनुराधा पाल को बाबा बागनाथ जी की प्रिंटिंग भेंट कर उनका स्वागत जिले में उनका स्वागत भी किया

