उत्तरकाशी जनपद के कालिंदी पास क्षेत्र में संचालित रेस्क्यू अभियान आज 8 ट्रेकर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड पहुंचाने के बाद पूर्ण
उत्तरकाशी जनपद के कालिंदी पास क्षेत्र में संचालित रेस्क्यू अभियान आज 8 ट्रेकर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड पहुंचाने के बाद पूर्ण हो गया है।
यहाँ रेस्क्यू अभियान के दौरान 28 सितम्बर को 2026 को कालिंदी पास क्षेत्र से 11 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया।
जबकि 29 सितम्बर 2026 को कालिंदी पास क्षेत्र से 08 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया है।
इस प्रकार कालिंदी पास क्षेत्र से कुल 19 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया है। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान को पूर्ण कर लिया गया है।
ADVERTISEMENTS



