बागेश्वर: सीएम धामी ने अल्मोडा लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी के लिए दुग नाकुरी क्षेत्र में चुनावी सभा को किया संबोधित

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुग नाकुरी क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुवे कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को पूरे देश की चिंता है, जबकि कांग्रेस को हमेशा ही अपने परिवार की चिंता रही है। वह आज भी अपने ही परिवार की चिंता में लगी है। उन्होंने उत्तराखंड के लोगों से अपील की है कि वह लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस का खाता तक नहीं खोलने दें। कांग्रेस ने तुष्टीकरण व देश को बांटने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे सीएम धामी ने कहा कि देश में आज तेजी से विकास कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा की रंगीली नाकुरी अपनी सांस्कृतिक और अपनी वीरता के लिए जाना जाता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के लिए दो लाख करोड़ के विकास कार्य किए हैं। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया है। आज देश के सैनिकों के हाथों को मजबूत करने का काम किया है। महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। आज कठोर और कठिन फैसले लिए गए हैं। प्रदेश में सभी के लिए एक कानून बनाने का काम किया है। देवभूमि में यूसीसी को बनाने का काम किया है। नकल विरोधी कानून बनाया है। अब मेहनत करने वाले छात्र छात्राओं को उनका अधिकार मिल रहा है। 100 से अधिक नकल माफिया आज जेल भेजे गए हैं। पिछले 22 सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए एक साल में ही हजारों युवाओं को रोजगार मिला है। देवभूमि को देवभूमि बनाए रखने का काम किया है। दंगारोधी कानून को लाकर दंगा करने वालों पर भी प्रभावी कार्यवाही की गई है। 21वीं सदी उत्तराखंड का होगा। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने कहा कि चम्पावत उनकी संसदीय क्षेत्र की विधानसभा है। वहां के लोगों ने विधानसभा चुनाव में 94 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में किया। इसी तरह लोकसभा चुनाव में भी 90 प्रतिशत वोट सभी 17 विधानसभा में उन्हें मिलेंगे। यह सीट इस बार इतिहास रचेगी। कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने अपने पूराने अंदाज में कुमाऊं भाषा में भाषण दिया। उन्होंने बताया कि उनके विधानसभा में 72 नये टावर लग रहे हैं। डबल इंजन सरकार में विकास की गंगा बह रही है। इससे पहले जिपं अध्यक्ष बसंती देव, राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, बागेश्वर की विधायक पार्वती दास ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने की। इस मौके पर जिला महासचवि संजय परिहार, दुग नाकुरी मंडलअध्यक्ष बहादुर खाती, राजेंद्र परिहार, योगेश हरड़िया, पूरन गड़िया, मनोज साह, कुंदन रैखोला, विक्रम शाही, जगदीश कैड़ा, धन सिंह बाफिला, धन सिंह भौर्याल, दयाल कांडपाल समेत सभी मंडलों के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।