बागेश्वर: पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त किए जाने के विरोध कांग्रेस का सत्याग्रह

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त किए जाने के बाद कांग्रेस का विरोध जारी है जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि काग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की लोकसभा सदस्यता निरस्त किए जाने एवं देश के लोकतंत्र को उत्पन्न खतरे को देखते हुवे पार्टी द्वारा आज बागेश्वर में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा सरकार की बुद्धी शुद्धि के उद्देश्य से सत्याग्रह किया गया ।इस दौरान जिलाध्यक्ष कांग्रेस भगवत सिंह डसीला,ललित फर्सवान पूर्व विधायक कपकोट,राजेंद्र सिंह टंगड़िया,पूर्व ब्लॉक प्रमुख,कवि जोशी पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष समेत बलवंत सिंह नेगी ,समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad