बागेश्वर: संयोजक हरीश ऐठानी बोले भारत जोड़ों यात्रा के माध्मय से कांग्रेस जन जन तक पहुंच करेगी जागरूक

ख़बर शेयर करें

जिला संयोजक हरीश ऐठानी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस विपक्ष पर हल्ला बोल करेगी। उनका यह भी कहना था की कांग्रेस युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली भाजपा सरकार को बेनकाब करने का काम भी करेगी। कांग्रेस को परिवारवाद कहने वाली प्रधानमंत्री की पार्टी आज नौकरी में परिवावरवाद में लिप्त है। कांग्रेस इसे कतई सहन नहीं करेगी। यात्रा के माध्मय से लोगों को जागरूक किया जाएगा।कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा प्रदेश सरकार युवाओं के साथ धोखाधड़ी कर रही है। सरकारी नौकरियां लाखों रुपये में बेची जा रही हैं। महंगाई का आलम यह है कि जहां एक ओर भाजपा उज्जवला योजना का बखान करते नही थकती वहीं इस उज्जवला गैस भरने के लिए लोगों के पास पैसे नहीं है। जुमलेबाजी से लोगों को बहुत दिनों तक नहीं ठगा जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार घोटालों में घिरी हुई है। युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालो के खिलाफ कांग्रेस मुखर है। भारत जोड़ो यात्रा के तहत जिला स्तर तक प्रत्येक बूथवार लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर लोकमणी पाठक, राजेंद्र टंगड़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गोविंद बिष्ट, सुनील भंडारी, गीता रावल,सुनीता टम्टा,दीपक गड़िया,किशन कठायत,कमला जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad