बागेश्वर: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने किया रक्तदान, बचाई महिला की जान

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती महिला ललिता देवी को बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। परिजनों की काफी कोशिशों के बाद भी जब उन्हें रक्त नही मिल पाया तो उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी बागेश्वर से संपर्क किया। रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया वर्मा को जानकारी मिलते ही। उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी से संपर्क किया। जानकारी मिलते ही हरीश ऐठानी ने एक यूनिट बी पॉजिटिव रक्त दान कर पीड़िता की जान बचाई। रक्त मिलने पर पीड़ित परिवार ने रेडक्रॉस सोसायटी और रक्तदाता हरीश ऐठानी का आभार जताया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुरेश खेतवाल, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन संजय साह जगाती, भानु गड़िया आदि मौजूद रहे।