बागेश्वर: विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ में जीत को लेकर भरा जोश

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के बागेश्वर में विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार प्रसार चरम पर गतिमान है। वहीं अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए सभी पार्टियों के शीर्ष नेता पूरी जान फूंक रहे हैं ।वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने भी चुनाव की कमान संभाल ली है। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के समर्थन में जनता से वोट करने की अपील कर रहे हैं। और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए जीत का फार्मूला दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस की जरूरत है। बागेश्वर में भी परवर्तन की लहर चल रही है, वहीं इस दौरान देवेंद्र यादव की मौजूदगी में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।इससे पूर्व बागेश्वर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का बागेश्वर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया, इस मौके पर दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ली,और ब्लाक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि आज देश को कांग्रेस की जरूरत है। भाजपा के कुशासन को खत्म करने के लिए हमे आगे आना होगा। आज की लड़ाई न्याय अन्याय की लड़ाई है। बागेश्वर में जो बदलाव की लहर चल रही है इसका परिणाम जल्द सामने आएगा। लड़ाई आसान नही है एक एक पल के सदुपयोग करने की जरूरत है। उन्होंने बीजेपी पर युवाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुवे हर मुद्दे में घेराबंदी की उन्होंने कहा कि आज भाजपा को इस सीट से बदलाव का संदेश देना जरूरी है। बागेश्वर की जनता की आवाज प्रदेश ही नहीं देश के हर कोने कोने तक जाएगी। आज हमे अपने अपने दुख दर्द को भूलकर एक होकर मजबूती से आगे बढ़ना होगा। आज हमने इस मौके को भुनाना होगा। आज का मोका हमे आने वाले समय के नए बदलाव को सामने लाएगा। आज हमे हर घर के दरवाजे को खट खटाना होगा। हमे कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगने के लिए आगे आना होगा। हम एकजुट होंगे तो ही हम भारी मतों से जीत पाएंगे,वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा की आज हमारी लड़ाई ऐसे लोगो से है जो लोकतंत्र को खत्म करने पर तुले हुए है। आज अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म करने का काम किया जा रहा है। बदलाव का संकल्प आज बागेश्वर की जनता ने लिया है। हम धन बल ताकत अंहकार घमंड तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे है। आज माहौल भी है और मौका भी है आज हमे एकसाथ होकर ऐसी घमंडी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करना है। बागेश्वर धाम की अलग पहचान है 8 सितंबर को जब यहां रिजल्ट आएगा तो पूरे देश में बागेश्वर का अलग नाम होगा और इतिहास भी लिखेगा।प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने कहा कि अग्नि पथ योजना को हटाकर पुराने स्वरूप को लाने का काम किया जाएगा। पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का काम करेंगे। आज महिलाओ पर लगातार अत्याचार हो रहे है। राम ने बानर सेना के दम पर रावण के अहंकार को मिटा दिया था। आज हमे भी वही सब करने की जरूरत है। इस मौके पर सह प्रभारी दीपिका पांडेय, प्रदीप टम्टा, बंसत कुमार,हरीश ऐठानी, ललित फर्सवान,महेंद्र लूंठी, भुवन कापड़ी,सुमित हिरदियेश, सुमितर भुल्लर, गीता रावल, गोपा धपोला, भगत डसिला, अर्जुन भट्ट, भैरव नाथ टम्टा आदि मौजूद रहे।