बागेश्वर:पत्रकार वार्ता में बीजेपी पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डसीला ने खोला मोर्चा बोले कांग्रेस की जीत पक्की

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर : बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव 2023 को लेकर बागेश्वर विधानसभा में लगातार कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा विधायको ने जहां डेरा डाल कर मोर्चाबंदी शुरू कर दी है । इस दौरान कांग्रेस भी फ्रंट फुट में नजर आ रही है कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित करते हुए बोला कि, कांग्रेस की लगातार बढ़ती हुई लोकप्रियता से भाजपा सरकार खोफ में हैं, उनका इस विधानसभा सीट में ये डर साफ तौर पर देखा जा सकता हैं, जिस तरह से उनके कैबिनेट मंत्री और प्रभारी मंत्री दिन-रात बागेश्वर उपचुनाव में चुनावी प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उससे यह साबित होता है कि विधानसभा बागेश्वर की संभ्रांत जनता को प्रदेश सरकार की नाकामी साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं।
यहां तक की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कई दिनों से बागेश्वर प्रवास कर प्रचार-प्रसार करना इस बात को पुरजोर साबित भी करता हैं।

उनका यह भी कहना था कि पता चल रहा है की भाजपा को अपनी हार का डर सता रहा हैं। कांग्रेस की लगातार बढती हुई लोकप्रियता से भाजपा इतना डरी हुई हैं कि वह कांग्रेस के सालो साल पुराने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को डरा धमका कर अपनी पार्टी में शामिल करने का काम कर रही हैं। लेकिन इससे कांग्रेस पार्टी को लाभ हो रहा हैं। क्योंकि कांग्रेस पार्टी इस विधानसभा चुनाव को भारी मतों से जीत रही हैं। भाजपा अपने डर को छुपा नहीं पा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का डर ही हैं जो उनके द्वारा पूरे कैबिनेट मंत्रिमंडल को बागेश्वर प्रचार-प्रसार के लिए लगाया जा रहा हैं। और भाजपा के कई पूर्व मुख्यमंत्री भी बागेश्वर में उप चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे। जिससे साबित होता हैं कि जो भाजपा अपने आप को मजबूत कहती थी। उनको अपने पन्ना प्रभारियों में भरोसा नही रहा और भाजपा सरकार जो खुद को डबल इंजन की सरकार कहती हैं वो आज महंगाई, भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का स्लोगन देने वाली सरकार में महिलाओ पर अत्याचार, बेरोजगार युवाओ पर लाठीचार्ज, भारत वर्ष की रक्षात्मक ढांचे से खिलवाड अग्निवीर भर्ती, पेपर लीक घोटाला जिन घोटाले में तमाम लोग भाजपा संगठन के पदाधिकारीगण जन प्रतिनिधिगण शामिल हैं। ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को विधान सभा बागेश्वर की सम्मानित जनता इस उपचुनाव में पूरी तरह सबक सिखाने को बेसब्री से तैयार हैं। और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भारी मतों से इस उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे।इस दौरान पत्रकार वार्ता में उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी भी मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad