बागेश्वर:कांग्रेस पार्टी कार्यालय में स्वर्गीय डा० इंदिरा हृदयेश जी की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर कांग्रेसजनों ने आज दिनांक 13 जून 2023 को पार्टी कार्यालय पिंडारी रोड कपकोट टैक्सी स्टैंड के समीप पार्टी कार्यालय में स्वर्गीय डा० इंदिरा हृदयेश जी की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई, और कांग्रेस के सम्मानित पदाधिकारीगणों व समस्त वक्ताओं ने अपने-अपने वक्तव्य में स्वर्गीय डॉक्टर इंदिरा हृदयेश जी के राजनीतिक सफर एंव जीवन पर प्रकाश डाला।
समस्त कांग्रेस के प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगणों व सम्मानित कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में पहुंच कर अपनी गरिमामई उपस्थिति दी।
स्वर्गीय डा० इंदिरा हृदयेश (24 मार्च 1941-13 जून 2021) उत्तराखंड राज्य की एक भारतीय राजनीतिज्ञ थीं । वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सदस्य थीं । हृदयेश 1974 से 2000 तक चार कार्यकालों के लिए उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चुने गए थे। वह 2002, 2012 और 2017 में उत्तराखंड विधान सभा के लिए चुने गए थे और 2002 और 2017 के बीच उत्तराखंड के राज्य वित्त मंत्री थे। 2017 से, वह उत्तराखंड विधान सभा के लिए विपक्ष की नेता थीं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad