बागेश्वर: निर्दलीय जगदीश चंद्र ने लिया नाम वापस ,कल तक बीजेपी की घेराबंदी में लगे थे आज थाम लिया बीजेपी का ही दामन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव:47-बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में कुल छ: प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराया गया था। सोमवार  21 अगस्त को नाम वापसी के दिन निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश चन्द्र ने अपना नाम वापस लिया,इसके उपरांत अब उप निर्वाचन में पार्वती दास (भाजपा),  बसंत कुमार (कांग्रेस) भगवती प्रसाद त्रिकोटि (सपा ),अर्जुन देव (यूकेडी) तथा उपपा के भगवत कोहली कुल पांच प्रत्याशी मैदान में रह गए है। 

वहीं नाम वापस लेने वाले जगदीश चंद्र जो कल तक भाजपा को जमकर घेरते नजर आ रहे थे उन्होंने नाम वापसी के बाद एक बार फिर भाजपा का दामन थाम लिया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad