बागेश्वर:बंशीधर भगत के विवादित बयान पर कांग्रेस ने पुतला दहन कर जताया विरोध

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जनपद मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बंशीधर भगत के महिलाओं को लेकर कथित दिए गए बयान व अंकिता हत्याकांड में भाजपा महिला नेत्रियों की चुपी के विरोध में एसबीआई तिराहे में भाजपा सरकार का पुतला फूंक अपना विरोध प्रकट किया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार नारेबाजी भी की गई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भाजपा नेत्रियों ने अंकिता के मामले में अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी तो कांग्रेस प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगी।कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा नैतिकता के आधार पर बीजेपी ने विधायक बंशीधर भगत से इस्तीफा लेना चाहिए।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने कहा कि पूरे प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं। आए दिन भाजपा, संघ नेताओं के महिला विरोधी और उनका अपमान करने वाले बयान, इनकी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करते हैं।इस मौके पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक,पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐठानी, कवि जोशी, कुंदन गिरी, सुनील पांडे, राजेंद्र टंगड़िया, भगवत डसीला,महेश पंत, किशन गिरी, जयदीप कुमार भाष्कर पांडे आदि तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad