बागेश्वर:प्रेस क्लब सभागार में बसंत पंचमी कार्यक्रम का आयोजन, मीडियाकर्मियों ने परंपरानुसार एक दूसरे को लगाए पीले रुमाल

ख़बर शेयर करें

बसंत पंचमी के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी प्रेस क्लब के तत्वाधान में प्रेस क्लब सभागार में बसंत पंचमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम संयुक्त रूप से देवी सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने बसंत पंचमी त्योहार मनाने की धार्मिक मान्यताओं आदि पर सविस्तार प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित मीडियाकर्मियों ने परंपरानुसार एक दूसरे को पीले रुमाल लगाए।

इसके उपरांत प्रसिद्ध पर्यावरणविद वृक्षमित्र किशन सिंह मलड़ा द्वारा उपस्थित जनों को विभिन्न प्रजाति के पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रेस क्लब परीसर में संयुक्त रूप से विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण भी किया गया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष चन्दन सिंह परिहार, सचिव जगदीश उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पाण्डेय कृषक, घनश्याम जोशी, महीप पाण्डेय, सुंदर सिंह सुरकाली, हरीश सिंह नगरकोटी, अशोक लोहनी, मनोज टंगड़िया, हिमांशु सगटा, पूरन जोशी, हिमांशु जोशी, उमेश मेहता, दीप भट्ट, रमेश प्रकाश पर्वतीय, सुनील कुमार, गिरीश कुमार, नवीन कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad