बागेश्वर:सेवा भारती उत्तराखंड के तत्वाधान में सात दिवसीय प्रदेश स्तरीय किशोरी विकास प्रशिक्षण जारी,125 बालिकाएं प्रशिक्षण में कर रही प्रतिभाग

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

सेवा भारती उत्तराखंड के तत्वाधान में सात दिवसीय प्रदेश स्तरीय किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडल सेरा बागेश्वर में किया जा रहा है। यह वर्ग 1 जून सायं से 8 जून प्रातः तक संचालित रहेगा। वर्ग में पूरे उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से 125 बालिकाएं प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रही हैं।

प्रशिक्षण का उद्घाटन हवन से प्रारंभ किया गया। वर्ग में किशोरियों को शारीरिक, बौद्धिक एवं कला क्राफ्ट, संगीत, मोमबत्ती बनाना , स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी आदि स्वाभिमानी बनने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्ग के उद्घाटन के अवसर पर सेवा भारतीय क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अनिल जी का उद्बोधन प्राप्त हुआ। वर्ग संयोजिका रेखा गोस्वामी मंत्री मात् मंडल सेवा भारती उत्तराखंड , सुनीता भट्ट प्रदेश अध्यक्षा मात्री मंडल सेवा भारती, रीता गोयल, सुश्री लता शर्मा जी क्षेत्रीय संयोजिका पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, सुश्री शारदा, बीना कोरंगा शासकीय अधिवक्ता, आदि उपरोक्त बार का संचालन कर रहे हैं।

Ad
Ad Ad Ad