बागेश्वर: SOG टीम ने थाना काण्डा क्षेत्र से 2.84 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत SOG/बागेश्वर पुलिस का सतर्कता के साथ सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी

SOG टीम ने थाना काण्डा क्षेत्र से 2.84 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रभावी आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में जनपद स्तर पर अवैध शराब व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार नशे के सौदागरों के विरुद्व सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांकः 09-04-2024 को प्रभारी SOG के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम द्वारा थाना काण्डा क्षेत्र में गैस गोदाम मोड़ से 200 मी0आगे धपोला शेरा रोड पर धवल काण्डपाल पुत्र श्री राघवेन्द्र काण्डपाल, निवासी नाग कन्याल थाना काण्डा, जिला बागेश्वर उम्र-22 वर्ष को संदिग्धता के आधार पर पूछचाछ/चैक किया गया तो उसके कब्जे से 2.84 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब 85,200 रुपये) बरामद की गयी। मौके पर अभियुक्त उपरोक्त को मय बरामद स्मैक के गिरफ्तार कर थाना काण्डा में मु0 FIR NO-07/24 धारा- 08/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

SOG टीम का विवरण
01-उ0नि0 प्रहलाद सिंह प्रभारी SOG
02-का0 रमेश सिंह SOG/ANTF
03-का0 संतोष सिंह SOG/ANTF
04-का0 चालक राजेन्द्र कुमार