बागेश्वर:(खेल) कंट्रीवाईड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में भारतीय हॉकी के विश्व विख्यात खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ख़बर शेयर करें

आज दिनांक 29 अगस्त 2023 को भारतीय हॉकी के सबसे दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन के अवसर पर कंट्रीवाईड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा बागेश्वर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

         इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबन्धक श्री एन. बी भट्ट जी, कोषाध्यक्ष श्री शंकर पाण्डे जी, स्कूल के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार पाण्डे जी, उपप्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा कांडपाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात बॉलीवॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार पाण्डे जी के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम नाग सदन व पृथ्वी सदन के बीच वॉलीबॉल का मैच हुआ। जिसमें नाग सदन विजयी रहा। द्वितीय मैच आकाश सदन व अग्नि सदन के बीच हुआ जिसमें आकाश सदन विजयी रहा। निर्णायक मुकाबला आकाश सदन व नाग सदन के बीच हुआ। जिसमें नाग सदन प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान आकाश सदन ने प्राप्त किया। रस्साकस्सी में पहला स्थान पृथ्वी सदन तथा द्वितीय स्थान आकाश सदन ने प्राप्त किया, इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय द्वारा बच्चों को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद के बारे में बताया गया।
 इस अवसर पर विद्यालय के छात्र मयंक उपाध्याय द्वारा भी हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के बारे में भाषण प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में कक्षा एक के छात्रों के द्वारा रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार की भाई– बहन के प्रेम की कुछ झलकियां प्रस्तुत की गई तथा रक्षाबंधन के महत्व को बताया गया।
  इस अवसर पर मोहन कुँवर, महेश पाण्डे, प्रकाश सिंह धपोला, ममता विष्ट, जीवनराम आनन्द पाठक एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रही।
ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad