बागेश्वर:भाजपा मंडल अध्यक्ष मंच तल्लादेश द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोप के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन ,फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर नगर मुख्यालयों में कवि जोशी जिला महामंत्री (संगठन)कांग्रेस कमेटी बागेश्वर के नेतृत्व में
भाजपा मंडल अध्यक्ष मंच तल्लादेश चंपावत पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमल रावत पर नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के आरोप पर कांग्रेस द्वारा विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा का पुतला दहन किया गया।कवि जोशी ने कहा कि कमल रावत भाजपा का चंपावत विधानसभा से तल्लादेश का भाजपा मंडल अध्यक्ष है और उसी विधानसभा से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी विधायक है एक तरह तो पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा चेली ब्वारी महोत्सव मनाया जा रहा है और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के ही विधानसभा से उनके पार्टी के मंडल अध्यक्ष द्वारा नाबालिक बेटियों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा की जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाए और उसे कम से कम फांसी की सजा दिलाई जाए और मुख्यमंत्री को भी नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

हरीश ऐठानी पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष बागेश्वर ने कहा कि पूरे प्रदेश में मातृ शक्ति का शोषण किया जा रहा है और कही भी बेटियां सुरक्षित नही है। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही है।

राजेंद्र टंगरिया पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि जहा पूरे देश में बेटी बचाव बेटी पड़ाओ का नारा भाजपा सरकार द्वारा दिया जा रहा है और इनके ही सांसदों,विधायक, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं का शोषण किया जा रहा है।
ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

कार्यक्रम में कवि जोशी जिला महामंत्री (संगठन),हरीश ऐठानी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,राजेंद्र टंगरिया पूर्व राज्य दर्जा मंत्री,सुनील भंडारी जी पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस,गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस,गीता रावल पूर्व जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस,लक्ष्मी ध्रमसत्तू जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस,रमेश भण्डारी सैनिक प्रकोष्ठ, ललित बिष्ट जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस,लालित गोस्वामी obc जिलाध्यक्ष,कुंदन गोस्वामी सयोजक obc,किशन गिरी प्रदेश उपाध्यक्ष obc, गोपाल राम टम्टा प्रदेश उपाध्यक्ष stsc प्रकोष्ठ,हरीश तिरकोटी प्रदेश सचिव stsc प्रकोष्ठ , मनमोहन जौहरी नगर अध्यक्ष stsc प्रकोष्ठ,संजय चनियाल विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर,पंकज परिहार नगर उपाध्यक्ष,रिजवान खान नगर उपाध्यक्ष,शैलेंद्र चौहान नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भुवन भेसो
संस्कार भारती,अज्जू, दिव्याशु पिंडारी,चंदन कोरंगा, भूपेंद्र घनौला,महेश पंत,फिरोज खान नगर महासचिव,विशाल रावत नगर महासचिव,सुंदर कुमार,हरीश कोहली आदि मौजूद थे।