सेवा ज्योती यात्रा के दौरान जनपद बागेश्वर के नगर क्षेत्रान्तर्गत ट्रैफिक रूट प्लान –

ख़बर शेयर करें

यातायात पुलिस बागेश्वर।

सेवा ज्योती यात्रा के दौरान जनपद बागेश्वर के नगर क्षेत्रान्तर्गत ट्रैफिक रूट प्लान –
1. कपकोट रोड से आने वाले वाहन-
• कपकोट रोड से आनेवाले समस्त वाहन (सेवा संकल्प यात्रा में सम्मिलित होने वाले वाहनों को छोडकर) जिनको ताकुला रोड जाना है मण्डलसेरा, चण्डिका, आरएफसी, अग्नीकुण्ड होते हुए ताकुला रोड जाएंगे।
• कपकोट रोड से आने वाले समस्त वाहन जिनको गरुड रोड जाना है द्यांगड बाईपास होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
• कपकोट रोड से आने वाले समस्त टैक्सी वाहन मण्डलसेरा बाईपास होते हुए पुराना सरयु पुल से भराडी टैक्सी स्टैंड पर सवारियों को उतारेंगे। तथा उक्त मार्ग पर ही वापस कपकोट रोड जाएंगे।

2. गरुड रोड से आने वाले समस्त वाहन-
• गरुड रोड से आने वाले समस्त वाहन जिनको कपकोट रोड जाना है द्यांगड बाईपास होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।

3. ताकुला/नदीगांव रोड से आने वाले समस्त वाहन-
• ताकुला/नदीगांव रोड से आने वाले समस्त वाहन जिन्हे कपकोट रोड जाना है काण्डा रोड से भागीरथी बाईपास होते हुए कपकोट रोड जाएंगे।

4. काण्डा रोड से आने वाले समस्त वाहन-
• काण्डा रोड से आने वाले समस्त वाहन जिन्हे कपकोट रोड जाना है भागीरथी बाईपास से मण्डलसेरा होते हुए कपकोट रोड जाएंगे।

5. पार्किंग व्यवस्था-
• सेवा संकल्प यात्रा में आने वाले यात्री अपने समस्त वाहनों को डिग्री कॉलेज ग्राउंड में पार्क करेंगें।
• कपकोट रोड से आने वाले समस्त टैक्सी वाहन जो अपने वाहनों को भराडी स्टैंड में पार्क करते है वह अपने वाहनों को मण्डलसेरा बाईपास होते हुए पुराना सरयु पुल से भराडी टैक्सी स्टैंड पर पार्क करेंगे।

6. पुलिस व्यवस्था-
• पैदल यात्रा के दौरान PWD से कॉलेज रोड को वाहनों हेतु जिरो जोन किया जाएगा।
• पैदल यात्रा के कॉलेज परिसर में प्रवेश करने के उपरान्त ही जिरो जोन को वाहनों हेतु खोला जाएगा।
• यात्रा रुट पर यातायात पुलिस एवं मोबाईल पार्टी मौजूद रहेगी।
• उपरोक्त समस्त डायवर्जन प्वांइटों पर यातायात पुलिस की ड्युटी रहेगी।
• समस्त ड्युटी प्वांइटों पर हैंडहेल्ड सैट के साथ ड्यूटीयां रहेंगी।

7. उपरोक्त ट्रैफिक प्लान हेतु चिन्हित ड्यूटी स्थल-

  1. आरे बाईपास
  2. कालेज तिराहा (मुख्य सडक)
  3. मूर्ती तिराह (कॉलेज परिसर)
  4. कॉलेज गेट
  5. भागिरथी बाईपास
  6. पुराना ARTO बाईपास
  7. भराडी स्टैंड

•उपरोक्त ड्युटी प्वांइटों के अतिरिक्त मुख्य बाजार में यातायात ड्युटियां रहेंगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad