बागेश्वर:जिला व्यापार मंडल बागेश्वर ने GST वृद्धि के विरोध में केंद्र व राज्य सरकार का फूंका पुतला,कुछ इस तरह विरोध जाहिर किया,देखिए विडियो

ख़बर शेयर करें

आज स्टेट बैंक तिराहे में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बागेश्वर बलवंत सिंह नेगी के नेतृत्व में gst के मानकों में वृद्धि के विरोध में क्रेंद्र सरकार व केंद्रीय वित्त मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर सामूहिक पुतला दहन किया गया

कार्यक्रम का संचालन अनिल कार्की जिला महामंत्री द्वारा किया गया।।
जिलाध्यक्ष बलवंत नेगी ने कहा कि व्यापारियों का gst की बड़ी दरों को वापस लेने की मांग जायज है जिसका विरोध पूरे देश मे 6 चरणों मे किया जाएगा। आज पहले चरण में क्रेंद सरकार व वित्त मंत्री का पुतला दहन किया गया है।। , जिला महामंत्री अनिल कार्की ने कहाँ की वित्त मंत्री व क्रेंद सरकार द्वारा दूध दही लस्सी आदि में 5% gst लगा दिया है जिससे आज आम जन का जीना मुश्किल हो गया है। वैसे ही व्यापारी जैसे तैसे अपना कारोबार कर रहा है ऊपर से gst लगा कर और व्यापारियोंकी कमर तोड़ने की कोसिस की जा रही है।। , युवा व्यापारी कवि जोशी ने कहाँ कि जहाँ पूरा देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है वहाँ क्रेन्द्र सरकार द्वारा पैकेट वाले दही,लस्सी,आटा, पनीर,अस्पताल में 5000 से ऊपर के कमरें में 5% gst लगा दिया है । वही सभी प्रकार के चार्ट, मेप व होटल में 1000 से नीचे के कमरों में 12% gst लगा दिया गया है। वही चैक बुक,टेट्रा पैक वाले उत्पादों, led लाइट,led लेम्प,ब्लेड,पेपर,कैची, पेन्सिल, शार्पनर,चमच,केक सर्वर, प्रिटिंग,राइडिंग और ड्रॉईंग इंक पर भी gst 12% से बड़ा कर 18% कर दिया है। वही सड़क, पुल, रेल,मेट्रो जैसी सेवाओ के क्रान्टेक्ट पर भी gst 12% बड़ा कर 18% कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश नोटबन्दी,gst, कोरोना,आर्थिक मंदी के कारण अत्यधिक प्रभावित हुआ है ऐसे में सरकार को राहत देने की जरूरत थी जबकि सरकार द्वारा और gst बड़ा कर आम जन की क़मर तोड़ने की कोशिश की जा रही हैं। आज आर्थिक मंदी के दौर में जहाँ व्यापारियों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गाया है वही इन सब नीतियों का असर सबसे ज्यादा व्यापार पर पड़ा हैं। जल्द से जल्द सरकार को gst की बड़ी दरों को वापस ले कर आम जनता व व्यापारियों को राहत देने का कार्य करना चाहिए।
पुतला दहन में बलवंत सिंह नेगी जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल, मनीष जख़्वाल प्रदेश महामंत्री ,अनिल कार्की जिला महामंत्री व्यापार मंडल, कवि जोशी युवा व्यापारी,नगर सचिव अनुज साह, नगर महामंत्री देवेंद्र अधिकारी, पूर्व उपाध्यक्ष दयाल पांडेय,अक्षित जख़्वाल,लक्की जीना,सुनील पांडेय, विजय गड़िया,गुड्डू हरड़िया,पंकज परिहार, भगवत रावल,बब्लू जोशी,रमेश दानू,मनीष पाण्डेय जिला मंत्री,ललित किरमोलिया,सोनू चौधरी,नीरज पांडेय,भरत रावल,मदन तोमर,राहुल साह लईक अहमद, शकील अहमद आदि व्यापारी मौजूद रहे।
धन्यवाद

पुतला फूंकते व्यापारी
कवि जोशी,व्यापारी
ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad