बागेश्वर:केंद्रीय बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन, गरीबों एवं ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों समेत किसानों, को बजट में मिली है शीर्ष प्राथमिकता-: डॉ. राजेंद्र सिंह परिहार

ख़बर शेयर करें

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जनपद बागेश्वर द्वारा कांडा मंडल में केंद्रीय बजट पर चर्चा हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री डा. राजेन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्ग दर्शन में वित्त मंत्री जी द्वारा प्रस्तुत बजट में गांव, गरीब एवं किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है।

किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने एवं उनकी आजीविका को और अधिक बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा अनेक प्रावधान किए गए हैं। कार्यकर्ताओं को
सम्बोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भगवान भण्डारी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 11 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाते हुए 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक की किसान सम्मान निधि वितरित की गई है एवं मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा भी मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना चलाई जा रही है।
बैठक को युवा भाजपा नेता पंकज सिंह मेहता, जिला महामंत्री संजय परिहार, मण्डल अध्यक्ष एन बी तिवारी, गणेश भौर्याल, मनोज तिवारी, हेमन्त शाह आदि ने सम्बोधित किया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा भगवान भण्डारी एवं संचालन राजेन्द्र गैड़ा द्वारा किया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
Ad
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(Big News) 280 करोड़ की स्वीकृत 18 हजार पॉलीहाउस के लिए
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments