बागेश्वर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने जिले में सरकार के एक साल के मौके पर जन औषधी केंद्रों के संचालन पर उठा दिए सवाल

Ad
ख़बर शेयर करें


बागेश्वर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने कहा कि भाजपा सरकार के एक साल पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिसमें करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। जिला अस्पताल का जन औषधी केंद्र को नहीं खुला पा रही है।
जिला अस्पताल समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्रों का संचालन नहीं हो पा रहा है। जिस कारण गरीबों को सस्ती दवाइयां तक नहीं मिल पा रही हैं। सरकार अपनी उपलब्धि गिनाने में लगी है। जिला अस्पताल के जन औषधी केंद्र में पिछले माह से ताले लटके हैं। जिससे मरीज परेशान हैं। वहीं कपकोट, कांडा, बैजनाथ, कौसानी में खोले गए जन औषधी केंद्राें में दवाइयां तक नहीं हैं। जिलाधिकारी की चेतावनी के बाद दो दिन के लिए केंद्र खुला। उसके बाद से पुनः बंद है। स्वास्थ्य विभाग जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना कर रहा है।
भगवत सिंह डसीला
अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी
जनपद बागेश्वर उत्तराखंड

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad