बागेश्वर: नगर व्यापार मंडल ने किन्नरों की अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने को लेकर दिया ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर मुख्यालय में नगर व्यापार मंडल द्वारा आज किन्नरों की अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने के बाबत व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेर्तत्व में उपजिलाधिकारी बागेश्वर को ज्ञापन दिया।

व्यापार संघ का कहना है कि बागेश्वर जनपद में लगातार किन्नरों का जबरन अवैध वसूली बड़ती ही जा रही है। यह लोग जनता को डरा धमका कर वसूली कर रहे हैं जिसकी सूचना लगातार हमे मिलती रहती है और इस कारण जिले की सम्मानित जनता दहशत में रह रही है। यह लोग लड़का होने पर 11000 से 51000 तक लड़की होने पर 5100 से 25000 तक, नया मकान पर 11000 से 51000 तक, लड़के की शादी में 21000 से 51000, लड़की की शादी में 5100 से 25000 और व्यापारियों से भी जबरन अवैध वसूली कर रहे है। जो आम जनता के लिए असहनीय हो चुकी है।

जिस पर प्रशासन से मांग कि गई है कि तत्काल किन्नरों द्वारा की जा रही अवैध वसूली पर रोक लगाते हुए कार्यवाही करने का कष्ट करें।