बागेश्वर: जिले के युवा अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी रोहित दानू का भारतीय टीम में चयन होने पर उनके विद्यालय कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल परिवार ने खुशी जताई,दिया ये संदेश

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: बागेश्वर जिले के होनहार युवा ऊर्जावान फुटबाल खिलाड़ी रोहित दानू का भारतीय फुटबाल टीम में चयन पर जिले में खुशी की लहर है रोहित का चयन 19 वे एशियन गेम में पुरुष फुटबाल टीम में हुआ है। अपने छात्र के चयन पर उनके स्कूल कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल द्वारा उन्हें ये प्यारा सा संदेश दिया ।

बागेश्वर कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल का सितारा
देश का गौरव
19Th asian games men’s football squad ⚽

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर के होनहार छात्र रोहित दानू को भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित होने पर स्कूल परिवार ने खुशी जताई है और अपने छात्र को ढेर सारी बधाईयां एवंम शुभकामनाएं प्रेषित की।

विद्यालय परिवार यह कामना करता है कि बाबा बागनाथ जी का आशिर्वाद सदैव आप पर बना रहें और आपके द्वारा बागेश्वर जनपद और उत्तराखंड प्रदेश का नाम रोशन करने के साथ ही साथ पूरे भारत वर्ष का नाम सम्पूर्ण विश्व में रोशन करोगे ऐसा विश्वास पूरे विद्यालय परिवार को हैं।
हम पूरे विद्यालय परिवार व समस्त जनपद वासियों की ओर से उज्ज्वल भविष्य की पुनः ढ़ेर सारी शुभकामनाए व शुभाशीष।

अभिभावक शिक्षक संघ व
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad