बागेश्वर:राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस के इस शीर्ष नेता का पुतला

ख़बर शेयर करें
शिव सिंह बिष्ट,जिलाध्यक्ष भाजपा

बागेश्वर: राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी करने का कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुवे नगर के स्टेट बैंक तिराहे में जोरदार नारेबाजी के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला फूंका।

सबसे पहले BJP जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे में एकत्रित हो गए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी व अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी की है। इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेस नेताओं इस अभद्र टिप्पणी से अपनी मानसिकता का परिचय दिया है । इस तरह की मानसिकता को भाजपा कतई सहन नहीं करेगी। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्य मनोज ओली, खड़क सिंह टंगडिया, सुरेश कांडपाल, आर्दश कठायत, हेमंत साह, सुबोध लाल साह, मनीष पांडे, प्रकाश साह व अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad