बागेश्वर:सरयू नदी के उफान के बीच नगर के पुल से युवक ने मारी छलांग, तेज बहाव में बहा युवक, खोज बीन है जारी

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर:मुख्यालय में सरयू पुल से एक युवक ने सरयू नदी के तेज बहाव में छलांग लगाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है की छलांग लगाने वाला युवक कुछ देर तक नदी की लहरों के बीच संघर्ष करता दिखाई दिया फिर ओझल हो गया। पुलिस और फायर विभाग की टीम सरयू में युवक की खोजबीन में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक युवक ने सरयू नदी पर स्थित झूला पुल से नदी में छलांग मारी, जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते वह तेज लहरों के बीच था। लोगों ने युवक को नदी में तैरते और फिर बहते देखा, वहां मौजूद जल पुलिस ने छल्ले डालकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली वहीं कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने बताया कि युवक बहकर काफी दूर निकल गया है। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम लगातार खोजबीन में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad