उत्तराखंड: कुमाऊं में यहां बाइक समेत गदेरे में बहा वन दरोगा, सर्च अभियान जारी

Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:-पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं नदी-नाले उफान पर हैं. नाले के तेज बहाव में बहने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। मामला नैनीताल जिले के गरमपानी से सामने आया है, यहां बेतालघाट के डोलकोट गदेरे में बुधवार रात साढ़े आठ बजे बाइक सवार वन दरोगा बह गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। घटना के दौरान उसका साथी बाल-बाल बच गया। देर रात तक चले सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली।
सिमलखा निवासी वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट बुधवार रात अपने साथी के साथ बाइक से खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे से घर की ओर जा रहा था. डोलकोट गदेरा पार करते समय देवेंद्र बाइक समेत पानी के तेज बहाव में बह गया। बाल-बाल बचे साथी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम को अंधेरे में रेस्क्यू अभियान चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक देवेंद्र का पता नहीं चल सका। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ और राजस्व विभाग के कर्मचारी रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक की तलाश में लगे हुए हैं। दो जेसीबी की मदद से पानी के बहाव को बदला गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad