बागेश्वर: जनपद के बैंकर्स ने कपकोट ब्लॉक के आपदा प्रभावित क्षेत्रों — पौंसारी, सुमटी एवं बैसानी के प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 1.02 लाख रुपए की सहयोग राशि जमा की

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर, 12 सितंबर 2025
जनपद बागेश्वर के बैंकर्स ने शुक्रवार को जनपद के कपकोट ब्लॉक के आपदा प्रभावित क्षेत्रों — पौंसारी, सुमटी एवं बैसानी के प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 1.02 लाख रुपए की सहयोग राशि जमा की।
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने इस पुनीत कार्य हेतु सभी बैंकर्स का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अग्रणी बैंक अधिकारी शंकर सिंह दुग्ताल द्वारा ₹1,02,750 (एक लाख दो हजार सात सौ पचास रुपए) का चेक जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष उत्तराखण्ड/मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष उत्तराखण्ड में प्रदान किया गया।
इस दौरान सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, एसबीआई आरसेटी के निदेशक दिनेश कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक नवीन कुमार, जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक नरेन्द्र प्रसाद, एवं पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक हेम चन्द्र पन्त उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad