भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध करने वाली कांग्रेस का कपकोट विधानसभा में पुतला दहन कार्यक्रम किया

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, बागेश्वर द्वारा भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत जी व कार्यक्रम संयोजक गोविन्द कपकोटी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध करने वाली कांग्रेस का कपकोट विधानसभा में पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। एक तरफ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को उनका हक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कर रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष अपनी संकीर्ण मानसिकता के कारण इस ऐतिहासिक कदम का निराधार विरोध कर रहा है।युवा मोर्चा का संकल्प साफ है:नारी शक्ति का सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।महिला विरोधी राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।विकास और सशक्तिकरण की राह में रोड़ा बनने वालों को जनता कड़ा सबक सिखाएगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा प्रभा गड़िया जी नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी जी, कुमाऊं संयोजक युवा मोर्चा दीपक गस्याल जी, जिला महामंत्री भाजयुमो हरीश मेहरा जी, नितिन जोशी जी जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र दानू जी, राहुल शाह जी,अशोक बिष्ट जी जिला मंत्री नीरज बिष्ट जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश गड़िया जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता ऐठानी जी, छात्र संघ अध्यक्ष मुकुल शाही जी अंकित नगरकोटी जी, चंदन जी, निर्मल जी, ऊषा आर्य जी, मंजू मेहरा जी, गुंजन गोस्वामी जी, करिश्मा शाही जी, भावना आर्य जी, रोशनी मेहरा, करीना आर्य, अंजली ऐठानी, गीता ऐठानी, रेखा कोश्यारी, कविता मेहरा, रेनू कृष्णा मेहता, हिमानी, खुशी गोस्वामी, चंदा शाह समस्त युवा साथी और मातृशक्ति उपस्थित रहे!!

Ad
Ad Ad