बागेश्वर: विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर :विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा में आयोजित किया गया अभिभावक सम्मेलन, कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, विद्यालय के भैया/बहिनों द्वारा स्वागत गीत के साथ अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। सम्मेलन में अभिभावकों ने छात्र/छात्राओं तथा विद्यालय के विकास हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डा० शैलेन्द्र जी (प्रान्त प्रचारक) द्वारा अभिभावकों से छात्रा छात्राओं से सहयोगपूर्वक व्यवहार करने का सुझाव दिया।विद्यालय के बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्री दयाशंकर नगरकोटी द्वारा वर्ष 2024 का बोर्ड परीक्षाफल अभिभावकों के समक्ष रखा। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अभिभावकों के समस्याओं के समाधान हेतु आश्वस्त किया गया। इस अवसर पर वृक्ष मित्र पर्यावरण प्रेमी किशन मलड़ा व कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेश मिश्रा , सहप्रबन्धक आशीष , कोषाध्यक्ष रमेश काण्डपाल सहित अन्य समस्त अध्यापक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad