उत्तराखंड:सतर्कता विभाग की यहां बड़ी कार्यवाही,खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

देहरादून: सतर्कता विभाग ने गुरुवार को जनपद हरिद्वार के खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारी ने पुलिस मॉडर्न स्कूल 40वीं वाहिनी पीएसी के नवीनीकरण और मान्यता संबंधी कार्यों के एवज में रिश्वत मांगी थी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को विकास भवन रोशनाबाद से हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई के लिए देहरादून ले जाया गया। कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त निर्देशों के तहत की गई।

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित करने के लिए विजिलेंस विभाग को खुली छूट दी है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि आरोपियों को अंतिम फैसला आने तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी न दी जाए और मामले में अभियोजन प्रक्रिया तेज़ की जाए।
सतर्कता विभाग ने शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1064 भी जारी किया है।

Ad
Ad Ad