देहरादून-(Big News) यहां परीक्षा प्रभारी समेत चार अधिकारी हटाए गए, जानिए मामला

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- अभी कुछ रोज पूर्व उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा प्रभारी शिक्षक के कमरे से मिलने का वीडियो वायरल हुआ। जिसके मद्देनजर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्र व्यवस्थापक समेत अन्य चार अधिकारियों को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। वायरल वीडियो का मामला चमोली जिले में गैरसैंण विकासखंड के अंतर्गत नैल खंसर के दूरस्थ इंटर कॉलेज का है। वायरल वीडियो का सच सामने आते ही जिला अधिकारी ने चार सदस्य जांच कमेटी बनाकर मौके पर भेजा। दरअसल वायरल वीडियो के मामले में 28 मार्च को 10वी की गणित और 12वी के रसायन विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। जिसके बाद 29 मार्च को उत्तर पुस्तिकाएं संकलन के लिए मूल्यांकन केंद्र विक्टोरिया क्रास दरबान सिंह आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग भेजा जाना था।प्रधानाचार्य श्याम सिंह नेगी के मुताबिक उत्तर पुस्तिका को बंडल वाह मुरलीधर के समय से नहीं पहुंचने के चलते 29 मार्च को परीक्षा प्रभारी को दे दिया गया। विद्यालय के पूर्व अतिथि शिक्षक गब्बर सिंह ने परीक्षा प्रभारी के कमरे में दाखिल होकर उत्तर पुस्तिकाओं का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। साथ ही एसएस नेगी का कहना है कि केंद्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन, पर्यवेक्षक समेत परीक्षा प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या बंडल से छेड़खानी नहीं हुयी है। जांच टीम में जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रावत, बीईओ केएस टोलिया, विधि अधिकारी एलएस रावत व प्रधानाचार्य राआईका आदिबदरी एमएस नेगी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad