उत्तराखंड -(Big News) सूबे में इस दिन से बारिश और बर्फबारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का इंतजार अगले सप्ताह तक खत्म हो सकता है। नौ जनवरी को बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। इससे पहले आज से अगले तीन दिन तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (शनिवार) को घने कोहरे का ऊधमसिंह नगर के लिए ऑरेंज और हरिद्वार जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, नौ जनवरी के बाद बारिश होने से कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा, मौसम के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते साल भी देरी से बर्फबारी हुई थी। इसका कारण तापमान में बढ़ोतरी होना है। लेकिन आने वाले दिनों में अच्छी बारिश संभव है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad